पैसा दुगुना करने का झांसा देकर 2.50 लाख की ठगी,बिल्हा पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रार्थी शिव कुमार चेरवा पिता स्व. विजय करन चेरवा उम्र 52 वर्ष निवासी शरडी पाण्डूपारा चर्चा थाना चर्चा जिला कोरिया बैकुण्ठपुर का दिनांक 03.02.2026 का थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया जिसमे गुरूजी, सरपंच रिखीराम नवरंग, विमला बाई, बृहस्पति एवं ब्रीज बाई गोड एवं उसका ड्राईवर विजय राज सभी एक राय होकर झरन के नाम पर 2,50,000 रूपये प्राप्त कर ठगी करने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर घटना के हालात से उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराकर आरोपीयो का तत्काल गिर करने की निर्देश पाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टण्डन से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपियो की पतासाजी कर थाना लाकर रिखीराम नवरंग, विजय राज, बृजबाई गोड, विमला बाई, वृहस्पति बाई गोड से कडाई से पूछताछ करने पर प्रार्थी से झरन के नाम पर 2,50,000 रूपये प्राप्त कर ठगी करना स्वीकार किये। आरोपीगण से ठगी हुये रकम 1,85,000 रूपये जप्त कर आरोपीगण को दिनांक 03.02.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अवनीश पासवान, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, आरक्षक अर्जुन जांगडे, संतोष मरकाम, म.आर. सुनीता पाटले व चन्दा यादव की अहम भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


