जांजगीर-चांपा: पामगढ़ के मेउभाटा में ऑटो चालक प्रमोद यादव का घर के अंदर फांसी पर लटका मिला शव,

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मेउभाटा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 36 वर्षीय ऑटो चालक प्रमोद यादव का शव उनके ही घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार, प्रमोद यादव अपनी पत्नी के साथ घर पर रहते थे। घटना के समय उनकी पत्नी तालाब में नहाने के लिए गई हुई थी। जब वह कुछ देर बाद नहाकर वापस घर लौटी, तो उसने देखा कि पति का शव नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदे से लटक रहा था। पति को इस हालत में देखकर पत्नी के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तत्काल इसकी सूचना पामगढ़ थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम और आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। फिलहाल, प्रमोद यादव ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले की विस्तृत जांच के बाद ही आत्महत्या के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Sep 22, 2026 - 15:16
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
जांजगीर-चांपा: पामगढ़ के मेउभाटा में ऑटो चालक प्रमोद यादव का घर के अंदर फांसी पर लटका मिला शव,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0