पानी में तैरती मिली महिला,क्षेत्र में सनसनी,जांच में जुटी पुलिस,

बिलासपुर में मुरुम खदान के तालाब से उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पानी के बीच एक महिला का शव तैरता नजर आया। शव देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मामला सकरी थाना क्षेत्र से लगे ग्राम परसदा का है। कानन पेंडारी के पास तहसील कार्यालय के सामने स्थित मुरुम खदान के तालाब में ग्रामीणों ने पानी के ऊपर एक महिला का शव तैरते देखा। शव की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल सकरी पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ये महिला कौन है और खदान के तालाब तक कैसे पहुंची? महिला की मौत डूबने से हुई है या मामला कुछ और है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस महिला की पहचान कराने में जुटी है। साथ ही आसपास के इलाकों में महिला की गुमशुदगी से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

Sep 8, 2026 - 15:27
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पानी में तैरती मिली महिला,क्षेत्र में सनसनी,जांच में जुटी पुलिस,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0