मंगला वार्ड 13 के पटवारी तालाब में मिली लाश,फैली सनसनी
बिलासपुर के मंगला वार्ड क्रमांक 13 में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पटवारी तालाब में एक लाश दिखाई दी। तालाब के आसपास मौजूद लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव बाहर निकलने के बाद ही मृतक की पहचान हो सकेगी। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि विश्वकर्मा गणेश विसर्जन के दौरान कोई हादसा हुआ हो सकता है, हालांकि पुलिस अभी इस आशंका की पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि हादसे से लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम देने समेत सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान कराने और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


