जांजगीर-चांपा: गणेश विसर्जन विवाद में खूनी संघर्ष,

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गतवा में गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने चौकी जा रहे पीड़ित पक्ष पर रास्ते में जानलेवा हमला कर दिया गया, जिसमें गंभीर चोटें आने से 74 वर्षीय बुजुर्ग जोत राम कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पंतोरा चौकी और बलौदा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक महिला और पूर्व सरपंच समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। विसर्जन के विवाद से भड़की हिंसा: पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को ग्राम गतवा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नारायण कश्यप और राहुल कश्यप के बीच गाली-गलौज और मारपीट हो गई थी। राहुल ने घर जाकर अपने पिता रोहित कश्यप को घटना बताई। जब रोहित बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद पीड़ित रोहित, उनका बेटा राहुल और 74 वर्षीय बुजुर्ग जोत राम कश्यप बाइक पर सवार होकर घटना की एफआईआर दर्ज कराने पंतोरा चौकी के लिए निकले। रास्ते में घेरकर डंडों और लात-घूंसों से हमला: जैसे ही पीड़ित गांव के हाईस्कूल के पास पहुंचे, आरोपियों ने उन्हें रास्ते में ही घेर लिया। आरोप है कि शिव कश्यप ने डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जबकि नारायण और संजय कश्यप ने लात-घूंसों से पीटना शुरू किया। वहीं, सविता कश्यप ने राहुल को पकड़कर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग जोत राम कश्यप को जमीन पर पटक दिया, जिससे उनके सिर और सीने में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं और उन्होंने दम तोड़ दिया। पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार: घटना की सूचना पर जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अकलतरा एसडीओपी डॉ. मेखलेंद्र प्रताप सिंह, बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा और पंतोरा चौकी प्रभारी के.के. साहू की टीम ने दबिश देकर सभी चार आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व सरपंच शिव कुमार कश्यप, उसका भाई संजय कश्यप, बेटा नारायण कश्यप और पत्नी सविता कश्यप शामिल हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही पूरी कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Sep 26, 2026 - 17:25
 0  9
💬 WhatsApp पर शेयर करें
जांजगीर-चांपा: गणेश विसर्जन विवाद में खूनी संघर्ष,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0