गरियाबंद: राजिम में पैरी नदी से 2 अज्ञात शव मिलने से सनसनी, एनीकेट में फंसे मिले शव;

राजिम (गरियाबंद)। गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र अंतर्गत पैरी नदी में अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों शव नदी के एनीकेट और बहाव क्षेत्र में फंसे हुए पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही राजिम थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अलग-अलग स्थानों पर मिले शव जानकारी के अनुसार, पहला शव पैरी नदी के नवागांव एनीकेट में फंसा हुआ देखा गया, जबकि दूसरा शव वार्ड क्रमांक 1 मणिकांचन क्षेत्र के पास नदी के बहाव में मिला। स्थानीय लोगों की नजर जब पानी में तैरते शवों पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत राजिम पुलिस को सूचना दी। बाढ़ के बहाव में बहकर आने की आशंका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि हाल ही में नदी में आई तेज बाढ़ और उफान के चलते दोनों शव कहीं दूर से बहकर यहां पहुंचे होंगे। हालांकि, मौत की असल वजह डूबना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में अलर्ट दोनों मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस शवों के कपड़ों, हुलिए और अन्य पहचान चिह्नों के आधार पर शिनाख्त की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही आसपास के थानों और सीमावर्ती जिलों में हाल ही में दर्ज गुमशुदगी (मिसिंग रिपोर्ट) के मामलों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। राजिम पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

Sep 29, 2026 - 16:53
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
गरियाबंद: राजिम में पैरी नदी से 2 अज्ञात शव मिलने से सनसनी, एनीकेट में फंसे मिले शव;

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0