रायपुर में सनसनी: पंडरी में कार शोरूम के पास होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव,
रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कार शोरूम के समीप होर्डिंग पोल पर गमछे के सहारे एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। सुबह-सुबह शव देखकर मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद तत्काल पंडरी पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सिर पर चोट के निशान, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी गई है, हालांकि अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शुरुआती तफ्तीश में युवक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। इसी कारण पुलिस इसे केवल खुदकुशी न मानकर हत्या की आशंका समेत सभी पहलुओं से जोड़कर देख रही है। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम को बुलाया गया। विशेषज्ञों ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की असल वजह और समय की पुष्टि हो सकेगी। आसपास के CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पंडरी पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, जिससे यह साफ हो सके कि युवक वहां किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद था या नहीं। पुलिस आसपास के थानों में हाल ही में दर्ज गुमशुदगी के रिकॉर्ड्स से भी मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


