विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु बिलासपुर क्षेत्रीय इकाई ने सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी संघ महासंघ की रायपुर केंद्रीय इकाई के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार, बिलासपुर क्षेत्रीय इकाई द्वारा सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण में शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को संबंधित विद्युत कंपनियों के प्रबंध निदेशकों के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस क्रम में दोपहर 1:00 बजे ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक, रायपुर के नाम ज्ञापन कार्यपालक निदेशक (उपकेंद्र), ट्रांसमिशन कंपनी, तिफरा, बिलासपुर कार्यालय में सौंपा गया। कार्यपालक निदेशक की अनुपस्थिति में अधीक्षण अभियंता द्वय श्रीमती मधु मिंज एवं श्रीमती निवेदिता जायसवाल ने ज्ञापन प्राप्त किया। इसी क्रम में दोपहर 1:30 बजे वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक, रायपुर के नाम ज्ञापन कार्यपालक निदेशक (बिक्षे), वितरण कंपनी, तिफरा, बिलासपुर कार्यालय में सौंपा गया। यह ज्ञापन कार्यपालक निदेशक श्री ए.के. अम्बष्ट को प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में बिलासपुर क्षेत्रीय इकाई के अध्यक्ष श्री दिनेश बाजपेयी, सचिव श्री संतोष कुमार शर्मा एवं कोषाध्यक्ष श्री ए. ईश्वर राव सहित क्षेत्रीय इकाई के सदस्य श्री के.के. शुक्ला, श्री सलीम बेग, श्री सतीश कुमार गुप्ता, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री बद्रीनाथ देवांगन एवं श्री अनुराग श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने दोपहर 12:30 बजे तिफरा में एकत्रित होकर संगठन की एकजुटता एवं सक्रिय सहभागिता का परिचय दिया। संघ ने सेवानिवृत्त विद्युत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु एकजुट होकर प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण में दोनों विद्युत कंपनियों के प्रबंध निदेशकों के नाम ज्ञापन सौंपना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बिलासपुर क्षेत्रीय इकाई ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Oct 10, 2026 - 18:36
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु बिलासपुर क्षेत्रीय इकाई ने सौंपा ज्ञापन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0