बिलासपुर: पति के काम पर जाने से नाराज नवविवाहिता ने लगाई फांसी, शादी के 5 महीने बाद उठाया खौफनाक कदम;

बिलासपुर (सरकंडा क्षेत्र):बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर में पति-पत्नी के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद 20 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की शादी महज 5 महीने पहले हुई थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। शव को देरी से लाने के कारण शुक्रवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिसे शनिवार को परिजनों की मौजूदगी में कराया जाएगा। ड्यूटी पर जाने को लेकर हुआ था विवाद:सरकंडा टीआई प्रदीप आर्य के अनुसार, अशोक नगर निवासी मृतका रोजी अपने पति फरहान खान के साथ रहती थी। शुक्रवार सुबह उसने पति से छुट्टी लेकर घर पर रुकने को कहा था, लेकिन फरहान काम का हवाला देकर सुबह करीब 10 बजे ऑटोमोबाइल शोरूम के लिए निकल गया। पति के निकलते ही रोजी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे से फांसी का फंदा बना लिया। दरवाजा तोड़कर निकाला, अस्पताल में घोषित किया मृत:काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने शक होने पर दरवाजे के नीचे से देखा जहां रोजी का शरीर फंदे पर लटकता दिखाई दिया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे उतारा और पहले मार्क अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे सिम्स लेकर पहुंचे। पेंड्रा की रहने वाली थी रोजी:मृतका मूल रूप से पेंड्रा की रहने वाली थी। परिजनों के मुताबिक गुरुवार की रात ही दोनों पति-पत्नी लूथरा शरीफ में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटे थे और सब कुछ ठीक चल रहा था। अचानक ऐसी कौन सी वजह बनी जिसने उसे इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर किया, पुलिस इसकी हर एंगल से जांच कर रही है।

Oct 3, 2026 - 16:33
 0  43
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर: पति के काम पर जाने से नाराज नवविवाहिता ने लगाई फांसी, शादी के 5 महीने बाद उठाया खौफनाक कदम;

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0