समर्थन मूल्य पर किसान सुरेश ने बेचा धान, त्वरित भुगतान होने पर खिला चेहरा...किसान सुरेश ने धान खरीदी केंद्र में की गई बेहतर व्यवस्था और त्वरित भुगतान के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

बालोद -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जिले में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था से अन्नदाता बेहद उत्साहित हैं। शासन की पारदर्शी नीतियों और खरीदी केंद्रों पर बेहतर इंतजामों का ही परिणाम है कि किसान न केवल आसानी से अपनी उपज बेच रहे हैं, बल्कि त्वरित भुगतान पाकर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। जिले के ग्राम जगतरा के किसान सुरेश कुमार ने बताया कि वे दूसरी बार टोकन लेकर धान विक्रय हेतु खरीदी केंद्र सांकरा क. आए हैं। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र में धान बेचने की प्रक्रिया अत्यंत सरल और सुविधाजनक है, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। सुरेश कुमार की प्रसन्नता का सबसे बड़ा कारण धान खरीदी की राशि का त्वरित भुगतान है। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने के बाद, शासन द्वारा तय की गई राशि बहुत ही कम समय में उनके बैंक खाते में अंतरित हो गई है। फसल का दाम तुरंत मिलने से वे अपनी आगामी खेती और घरेलू आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत की कमाई जब समय पर हाथ में आती है, तो किसान का उत्साह दोगुना हो जाता है। इस बार पैसे मिलने में कोई देरी नहीं हुई, यह हमारे लिए बहुत बड़ी राहत की बात है।किसान सुरेश ने धान खरीदी केंद्र सांकरा (क) में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि केंद्र पर छाया, पानी, और बैठने की उचित व्यवस्था के साथ-साथ तौल में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। इन सुविधाओं और किसान-हितैषी निर्णयों के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन जिस संवेदनशीलता के साथ किसानों की सुध ले रहा है, वह प्रशंसनीय है।

Dec 6, 2025 - 07:17
 0  2
समर्थन मूल्य पर किसान सुरेश ने बेचा धान, त्वरित भुगतान होने पर खिला चेहरा...किसान सुरेश ने धान खरीदी केंद्र में की गई बेहतर व्यवस्था और त्वरित भुगतान के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0