कृषि विज्ञान केंद्र बालोद में किया गया विश्व मृदा दिवस का आयोजन

बालोद -कृषि विज्ञान केंद्र बालोद में आज 05 दिसंबर 2025 को विश्व मृदा दिवस पर ’स्वस्थ्य मृदा-स्वस्थ शहर’ थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. के आर साहू ने ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मृदा स्वास्थ को बनाए रखना एवं रासायनिक खाद एवं दवाओं का उपयोग करना है। इसके साथ ही मृदा स्वास्थय एवं जैविक खेती के बारे में किसानों को जानकारी प्रदान की गई। मृदा वैज्ञानिक ए. आर. गौर ने मृदा परीक्षण, रासायनिक उर्वरकों का सावधानीपूर्वक एवं आवश्यकता अनुसार उपयोग करने की सलाह दी गइ। इसके अलावा नकली रासायनिक खादों की पहचान हेतु विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। डाॅ. बलदेव अग्रवाल ने प्राकृतिक तरीके से सब्जियों की खेती, श्री सचिन वर्मा ने मृदा के प्रकार के आधार पर फसलों का चुनाव एवं उसके रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई। इंजीनियर गीतेश सिन्हा द्वारा मृदा सुधार के लिए कृषि यंत्रों का उपयोग, डाॅ भिमेश्वरी साहू ने फसलों के बीमारीयों का जैविक तरीके से नियंत्रण की जानकारी दी गई। डाॅ नीतू सोनकर ने मृदा स्वास्थ को बेहतर बनाये रखने के लिए पशुधन के महत्व कि जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के के के लहरे, विनोद पैकरा, थानेश्वर साहू, मोरध्वज सिन्हा तथा बड़ी संख्या में कृषकगण शामिल हुए।

Dec 6, 2025 - 07:31
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कृषि विज्ञान केंद्र बालोद में किया गया विश्व मृदा दिवस का आयोजन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0