लंबी दूरी की ट्रेनों में रेलवे का बड़ा फैसला: हर 2 घंटे में होगी सफाई, 40 घंटे से अधिक के सफर के लिए

बिलासपुर (07 अक्टूबर 2026): लंबी दूरी का सफर तय करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एक नई व्यवस्था शुरू की है। अगर आप ट्रेन से 40 घंटे से अधिक का सफर कर रहे हैं, तो अब आपको ट्रेनों में एक नया और बेहतर अनुभव मिलेगा। देश की 11 प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों में अब हर दो घंटे में साफ-सफाई की जाएगी। सभी जोनल रेलवे में इसी सप्ताह से इस व्यवस्था को पूरी तरह लागू करने की तैयारी है। हर 2 घंटे में सफाई, खुद कचरा लेने पहुंचेंगे सफाईकर्मीनई ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (OBHS) के तहत जनरल और स्लीपर सहित सभी कोचों में हर दो घंटे के अंतराल पर सफाई की जाएगी। सफाईकर्मी सिर्फ डिब्बों की सफाई तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि वे पूरे कोच में घूम-घूमकर यात्रियों से कचरा भी एकत्र करेंगे। इससे डस्टबिन भरने के बाद फैलने वाली गंदगी की समस्या खत्म होगी और यात्रियों का लंबा सफर आरामदायक बन सकेगा। स्टेशनों पर तैनात रहेंगी प्लम्बर और इलेक्ट्रीशियन की टीमेंसफाईकर्मियों को छोटी-मोटी तकनीकी दिक्कतों को ठीक करने का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा, तय स्टेशनों पर प्लम्बर और इलेक्ट्रीशियन की टीमें तैनात रहेंगी। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने से पहले ही खराबी की सूचना इन टीमों को भेज दी जाएगी, ताकि ट्रेन रुकते ही नल, पानी या बिजली से जुड़ी समस्याओं को तुरंत ठीक किया जा सके। रेल मदद ऐप से जुड़ा OBHS पोर्टल, फोटो से होगी निगरानीबायो-टॉयलेट जाम न हों, इसके लिए यात्रा शुरू होने से लेकर प्रमुख स्टेशनों तक शौचालयों की नियमित जांच होगी। निगरानी के लिए स्टेशनों पर तारीख और समय दर्ज वाली तस्वीरें ली जाएंगी, जिनकी जोनल स्तर के अधिकारी समीक्षा करेंगे। 'रेल मदद' पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों को सीधे OBHS पोर्टल से जोड़ दिया गया है। सफाई एजेंसियों के भुगतान और संबंधित अधिकारियों के प्रदर्शन को शिकायतों के त्वरित निपटारे से जोड़ा गया है।इन 11 प्रमुख ट्रेनों में शुरू हुआ ट्रायल:इस नई OBHS व्यवस्था का ट्रायल देश की 11 लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों में शुरू किया गया है:विवेक एक्सप्रेस (डिब्रूगढ़ – कन्याकुमारी)अवध असम एक्सप्रेस (डिब्रूगढ़ – लालगढ़)आरकेएमपी – अगरतला एक्सप्रेसअहमदाबाद – सहरसा एक्सप्रेसदानापुर – एसएमवीबी बेंगलुरु एक्सप्रेसपुणे – एसओयू एक्सप्रेसआम्रपाली एक्सप्रेसझेलम एक्सप्रेसराजगीर – एलटीटी मुंबई एक्सप्रेसहावड़ा – यशवंतपुर एक्सप्रेसअमृतसर – सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस(प्रयागराज छिवकी होकर गुजरने वाली राजगीर-एलटीटी और आरकेएमपी-अगरतला एक्सप्रेस के यात्रियों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा।)

Oct 7, 2026 - 15:56
 0  5
💬 WhatsApp पर शेयर करें
लंबी दूरी की ट्रेनों में रेलवे का बड़ा फैसला: हर 2 घंटे में होगी सफाई, 40 घंटे से अधिक के सफर के लिए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0