CG BIG BREAKING : पटवारियों की हड़ताल खत्म, अब सरकार से ये मांगें!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 13 अक्टूबर 2026 से जारी पटवारियों का आंदोलन आज स्थगित कर दिया गया है। राजस्व पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इसकी औपचारिक जानकारी दी है। संघ ने कहा कि शासन की सकारात्मक पहल और संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल आंदोलन रोकने का फैसला लिया गया है। हालांकि, आंदोलन स्थगित होने के साथ ही पटवारी संघ ने अपनी मांगें भी सरकार के सामने रख दी हैं। संघ ने हड़ताल के दौरान पटवारियों पर की गई निलंबन, ब्रेक इन सर्विस, तबादला और कारण बताओ नोटिस जैसी कार्रवाई खत्म कर पहले जैसी स्थिति बहाल करने की मांग की है। इसके अलावा आंदोलन की पूरी अवधि को कार्य दिवस मानकर नियमित वेतन देने का अनुरोध किया गया है। संघ ने वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति के मामलों में तत्काल फैसला लेकर आदेश जारी करने की मांग भी उठाई है। पटवारी संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं के जल्द समाधान के लिए ऑनलाइन मुख्यमंत्री जनदर्शन सेवा शुरू करने का सुझाव भी दिया है। संघ ने उम्मीद जताई है कि सरकार कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। आंदोलन स्थगित होने से प्रदेश में राजस्व से जुड़े कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। हालांकि, अब निगाहें सरकार के अगले कदम पर हैं। देखना होगा कि पटवारियों की मांगों पर शासन क्या फैसला लेता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


