चेक में काट-छांट कर लाखों का खेल! सहकारी बैंक में 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा, कैशियर-लेखापाल समेत तीन गिरफ्तार

बिलासपुर - पुलिस ने पूरे मामले का प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रार्थी राजकुमार बरगाह द्वारा दिनांक 26.09.26 को लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित गुमा क्रमांक 63 में कार्यवाही प्रस्ताव के अनुसार स्वीकृत राशि इस प्रकार थी रू- 1-चेक क्रमांक 021914 दिनांक 15.09.2025 स्वीकृत राशि 51,900- रू० 2-चेक क्रमांक 021019 दिनांक 14.10.2025 स्वीकृत रशि 1,82,080- रू0 3-चेक क्रमांक 016635 दिनांक 19.07.2025 स्वीकृत राशि 80,150- रू0 मेरे हस्ताक्षर के बाद चेक में ओवरराईटिंग, कूटरचना कर राशियों को निम्न प्रकार बदला गया। 51,900 रू० को 89,900- रू० किया जाकर 1. 1,82,080 रू0 को 2,82,080- रू० किया जाकर 2. 80,150 रू0 को 2,80,150- रू० किया जाकर समिति के उक्त तिथियों में पारित कार्यवाही प्रस्ताव में क्रमशः 51,900- रू. 1,82,080 -. 80,150- रू. का ही पारित किया गया है जबकि समिति के कार्यवाही प्रस्ताव में छेडछाड कर, कूटरचना की गई है व चेक में कूटरचना, छेडछाड़ कर चेक में दर्ज राशि को बढ़ाकर 3,38,000- रू0 का फर्जीवाड़ा किया गया है लिखित आवेदन पर अपराध पंजीबद्ध कर घटना के बारे में थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर विवेचना के दौरान पाया गया कि राजकुमार बरगाह एवं शरद कश्यप के द्वारा कार्यवाही प्रस्ताव पारित कर राशि आहरण किया गया है जिनका यह कर्तव्य था कि ओवरराईटिंग कर की गई कूटरचना के संबंध में कार्यवाही किया जाना था परन्तु राजकुमार बरगाह के द्वारा प्रस्ताव पंजी मे किये गये काटछाट की कोई जांच नही किया गया है, तथा तत्कालिन समिति प्रबंधक शरद कश्यप की दिनांक 10.09.2026 को मृत्यु के लगभग 15 दिन के पश्चात मृतक समिति प्रबंधक एवं बैक कर्मचारियो पर जिम्मेदारी डालते हुये थाने मे प्र0सू0पत्र दर्ज कराया गया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बिल्हा के लेखापाल ऋषिकेश पाण्डेय के द्वारा काटछाट कर कूटरचित चेक को पास कर हस्ताक्षर किया गया है जिसके पश्चात केशियर संजय सिंह बघेल के द्वारा उक्त कूटरचित चेक को निरस्त करने के बजाय उक्त चेक से केश विड्राल कर आरोपी को दिया गया है उपरोक्त आरोपीगणो द्वारा संयुक्त रुप से मिलकर अपराधिक षडयंत्र कर कूटरचित चेक एवं दस्तावेजो के आधार पर 3,38,000/रुपये का अतिरिक्त आहरण कर फर्जीवाडा कर शासन को आर्थिक क्षति पहुचाया गया है। आरोपीगण जिला सहकारी केन्द्रीय बैक शाखा बिल्हा के सुपरवाईजर हितेश सलूजा एवं शाखा प्रबंधक लक्ष्मण कौशिक को माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर से अग्रिम जमानत प्राप्त होने पर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार दिनांक 21.10.26 को गिरफ़्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है। आज दिनांक 21/11/26 को आरोपीगण जिला सहकारी केन्द्रीय बैक शाखा बिल्हा के कैशियर ऋषिकेश पाण्डेय, लेखापाल संजय सिंह बघेल एवं सेवा सहकारी समिति मर्यादित क्रमांक 63 गुमा के प्राधिकृत अधिकारी के सहअध्यक्ष राजकुमार बरगाह के विरुद्ध पर्याप्त सबुत पाए जाने से दिनांक 21.11.2026 को विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अजय साहू , उप निरीक्षक जी एल चंद्राकर,प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश कुमार, की विशेष भूमिका रही। नाम आरोपीगण - 01.ऋषिकेश पाण्डेय पिता शांतिकुमार पाण्डेय उम्र 46 वर्ष साकिन जिला सहकारी केन्द्रीय बैक बिल्हा स्थायी पता रिवर व्यू कालोनी कोनी थाना कोनी जिला बिलासपुरछ.ग. 02.संजय सिंह बघेल पिता स्व. सीताराम बघेल उम्र 39 वर्ष साकिन जिला सहकारी केन्द्रीय बैक बिल्हा वर्तमान पता रमेश यादव का मकान वार्ड नं 10 मुढीपार रोड बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुरछ.ग. स्थायी पता पेन्ड्री थाना सरगांव जिला मुंगेली छ.ग. 03.राजकुमार बरगाह पिता दुखीराम बरगाह उम्र 48 वर्ष साकिन हथनी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर छ.ग.

Nov 21, 2026 - 20:18
 0  0
💬 WhatsApp पर शेयर करें
चेक में काट-छांट कर लाखों का खेल! सहकारी बैंक में 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा, कैशियर-लेखापाल समेत तीन गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0