शादी का झांसा देकर 2024 से युवती का कर रहा था दैहिक शोषण, शादी की बात पर की मारपीट; चकरभाठा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचिरदा स्थित फार्म हाउस में शादी का प्रलोभन देकर युवती का लंबे समय तक दैहिक शोषण करने के मामले में चकरभाठा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर वर्ष 2024 से युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और शादी की बात करने पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को पीड़िता ने थाना चकरभाठा पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी वर्ष 2024 से उसे शादी करने का प्रलोभन देकर उसका दैहिक शोषण कर रहा था। जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


