दिवाली मनाने गांव गया था परिवार, इधर सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी! मोपका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। दिवाली का त्योहार मनाने परिवार सहित गृहग्राम जाना एक परिवार को महंगा पड़ गया। सूने मकान का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने घर में घुसकर अलमारी और लॉकर तोड़ दिए तथा आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नगदी रकम पार कर दी। मामले में मोपका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रामकृष्ण नगर मोपका निवासी हरिशंकर कश्यप 7 नवंबर 2026 को अपने परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मनाने गृहग्राम झाझपुरी, लोरमी गए हुए थे। इसी दौरान 8 नवंबर को पड़ोसी ने उन्हें फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वे घर पहुंचे तो कमरे का सामान बिखरा हुआ था तथा अलमारी और लॉकर टूटे मिले। जांच करने पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी और नगदी सहित कुल 22 हजार रुपये का सामान चोरी होना बताया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी मोपका थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1635/2026, धारा 331(4), 305(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने चोरी गए मशरूका की पतासाजी करते हुए मुखबिर की सूचना पर संदेही मोहित ध्रुव उर्फ भूत (20 वर्ष), निवासी भाटापारा, चौकी मोपका को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी और 2 हजार रुपये नगद बरामद कर जब्त किए गए। आरोपी ने शेष 15 हजार रुपये खाने-पीने और दिवाली में पटाखे फोड़ने में खर्च करना बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में चौकी मोपका पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Nov 11, 2026 - 06:59
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
दिवाली मनाने गांव गया था परिवार, इधर सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी! मोपका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0