विद्या विनोबा-क्रांति नगर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुई मां काली की पूजा, रविंद्र सिंह ने की आरती
बिलासपुर....विद्या विनोबा-क्रांति नगर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी मां काली पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां काली की पूजा-अर्चना कर आरती की और सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह अपने साथियों के साथ शामिल हुए। उन्होंने मां काली की पूजा-अर्चना कर आरती में हिस्सा लिया तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भोग-प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही। प्रमुख रूप से बी.सी. गोलदार, सुब्रत बनर्जी, जीवन घोष, बारीक विश्वास, उत्तम चटर्जी, संगीत मोईत्रा, आशीष मजूमदार, सौभीक दास गुप्ता, अशोक बोस, दीपक मजूमदार, अजय राय, संजय मुखर्जी, के.के. चौधरी, टुबलु चक्रवर्ती, सत्यजीत भौमिक, अभिजीत मित्रा, राहुल दुबे, बब्लू केसरवानी, संजय दवे, मौसमी मोईत्रा, सविता महेश्वरी, स्मिता मोईत्रा, मोनिका घोष, अल्पना चक्रवर्ती, बनानी घोष, रूपा चक्रवर्ती, गोपाल दास गुप्ता, प्रशांत पांडेय, पिंकू मिश्रा, विजय तिवारी, अजय श्रीवास्तव, दिलीप साहू, संदीप मिश्रा, वरुण दास, मुकेश दुबे, यश सिंह एवं पलक मोहन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना और आरती के पश्चात भोग-प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


