दीपावली की रात बिलासपुर न्यू रिवर व्यू में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, सिविल लाइन पुलिस ने चार युवकों को दबोचकर भेजा जेल
बिलासपुर। दीपावली त्योहार की रात रिवर व्यू क्षेत्र में अनावश्यक रूप से हुड़दंग मचाकर शांति भंग करने वालों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल दाखिल कराया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है— धन्नू डांडे पिता बड़कू डांडे, उम्र 28 वर्ष, निवासी गुरु घासीदास नगर, मिनी बस्ती जरहाभाठा।सूरज कश्यप पिता बालमुकुंद कश्यप, उम्र 19 वर्ष, निवासी तिफरा, थाना सिरगिट्टी।साहिल यादव उर्फ मयंक पिता शिव यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी मुक्तिधाम चौक, थाना सरकंडा। अमित यादव पिता बल्लू यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बंगालीपारा, थाना सरकंडा।दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान रिवर व्यू क्षेत्र में शांतिभंग करने वाले चार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सिविल लाइन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


