सड़क किनारे मिली रायगढ़ के युवक की लाश, हत्या समेत कई एंगल से जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर के लालखदान इलाके में सड़क किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। संत नगर के पास मिले शव की पहचान रायगढ़ जिले के घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार के रूप में हुई है। युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लालखदान के संत नगर के पास सड़क किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान उत्तम कुमार के रूप में हुई है, जो रायगढ़ जिले के घरघोड़ा का निवासी बताया जा रहा है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस हत्या सहित तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

Nov 16, 2026 - 17:12
 0  18
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सड़क किनारे मिली रायगढ़ के युवक की लाश, हत्या समेत कई एंगल से जांच में जुटी पुलिस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0