साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में की जाएगी 1600 अप्रेंटिस की भर्ती, 17 मार्च से आवेदन शुरू,इंजीनियरिंग, प्रबंधन और तकनीकी क्षेत्रों की विभिन्न ट्रेडों में मिलेंगे अवसर

बिलासपुर - देश की सबसे बड़ी कोल कंपनियों में शामिल साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने वर्ष 2026–27 के लिए 1600 अप्रेंटिस के प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह प्रशिक्षण कंपनी की विभिन्न भूमिगत एवं ओपन कास्ट खदानों तथा अन्य प्रतिष्ठानों में एक वर्ष की अवधि के लिए दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य इंजीनियरिंग, तकनीकी एवं सामान्य स्नातक क्षेत्रों के युवाओं को उद्योग से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त हो सकें। जारी अधिसूचना के अनुसार ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 500 पद तथा टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 1100 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें खनन, सिविल, विद्युत, यांत्रिक, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग सहित बीबीए, बीसीए, बी.कॉम और बीएससी (केमिस्ट्री) जैसे विषयों के अभ्यर्थियों के लिए भी अवसर उपलब्ध हैं। विशेष रूप से टेक्नीशियन अप्रेंटिस (खनन इंजीनियरिंग) के लिए सर्वाधिक 900 पद निर्धारित किए गए हैं, जो खनन क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। क्र. अप्रेंटिस की श्रेणी पदों की संख्या 1 स्नातक अप्रेंटिस (खनन इंजीनियरिंग) 200 2 स्नातक अप्रेंटिस (सिविल इंजीनियरिंग) 20 3 स्नातक अप्रेंटिस (विद्युत इंजीनियरिंग) 30 4 स्नातक अप्रेंटिस (यांत्रिक इंजीनियरिंग) 30 5 स्नातक अप्रेंटिस (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग) 10 6 स्नातक अप्रेंटिस (प्रशासन – बीबीए) 25 7 स्नातक अप्रेंटिस (कम्प्यूटर एप्लीकेशन – बीसीए) 100 8 स्नातक अप्रेंटिस (वाणिज्य – बी.कॉम) 50 9 स्नातक अप्रेंटिस (विज्ञान – बी.एससी, केमिस्ट्री) 35 10 टेक्नीशियन अप्रेंटिस (खनन इंजीनियरिंग) 900 11 टेक्नीशियन अप्रेंटिस (खनन सर्वेक्षण) 40 12 टेक्नीशियन अप्रेंटिस (सिविल इंजीनियरिंग) 40 13 टेक्नीशियन अप्रेंटिस (विद्युत इंजीनियरिंग) 50 14 टेक्नीशियन अप्रेंटिस (यांत्रिक इंजीनियरिंग) 50 15 टेक्नीशियन अप्रेंटिस (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग) 20 कुल पद 1600 इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार NATS 2.0 पोर्टल (https://nats.education.gov.in/) पर पंजीकरण करने के बाद एसईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट (secl-cil.in) पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 17 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी SECL की वेबसाइट के एसईसीएल विभाग → Human Resource → एचआरडी → Apprentice अनुभाग में उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं।

Mar 15, 2026 - 21:37
 0  12
💬 WhatsApp पर शेयर करें
साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में की जाएगी 1600 अप्रेंटिस की भर्ती, 17 मार्च से आवेदन शुरू,इंजीनियरिंग, प्रबंधन और तकनीकी क्षेत्रों की विभिन्न ट्रेडों में मिलेंगे अवसर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0