बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना पचपेड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 1 फरवरी 2026 को धुर्वाकारी गांव में रहने वाली रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के जन्मदिन के बहाने उसे घर बुलाया था। आरोप है कि महिला ने पहले से ही अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया था। बताया गया कि आरोपी महिला ने प्रार्थी और उसकी महिला मित्र को कमरे में भेजकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा और इस दौरान छुपाकर मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में आरोपी महिला ने प्रार्थी को वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजकर एक लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी महिला रोशनी खुंटे (28 वर्ष) निवासी हेडसपुर, थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


