बिलासपुर में महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, कांग्रेस का केंद्र पर हमला

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए बड़ा हमला बोला है। बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। महिला कांग्रेस की जिला प्रभारी और राजनांदगांव की पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 संसद से पारित होकर कानून बन चुका है, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी महिला आरक्षण के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रही है। उनका कहना है कि सरकार परिसीमन और जनगणना का हवाला देकर कानून के लागू होने में देरी कर रही है। हेमा देशमुख ने सवाल उठाया कि जब मौजूदा सीटों पर ही 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जा सकता है, तो फिर इसे टालने की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार चाहती, तो आवश्यक संशोधन कर इस कानून को तुरंत लागू किया जा सकता था। कांग्रेस ने दावा किया कि वह शुरू से ही महिला आरक्षण की समर्थक रही है और पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए लगातार काम करती आई है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर वह चुप नहीं बैठेगी और जनता के बीच जाकर सच्चाई सामने लाएगी।

Apr 26, 2026 - 21:44
Apr 26, 2026 - 21:46
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0