सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 मार्च 2026 को ग्राम सेलर बरभाठा निवासी शत्रुहन धुरी ने सूचना दी कि गांव की पानी टंकी की सीढ़ियों पर राजू धुरी मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मौके का निरीक्षण और गवाहों के बयान के आधार पर मामला हत्या का पाया गया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अनिल केंवट (40 वर्ष), निवासी सेलर बरभाठा, घटना स्थल पर ही सोता था। 28 मार्च की रात करीब 9 बजे मृतक राजू धुरी वहां पहुंचा और आरोपी को आवाज दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोपी ने पास में रखे बांस के डंडे से राजू के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


