ऑनलाइन गेमिंग सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई दो युवक आरोपी गिरफ्तार 45 लाख की संपत्ति जब्त

बिलासपुर, गेमिंग के नाम पर संचालित सट्टा नेटवर्क पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Rajnesh Singh के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘प्रहार’ के तहत की गई। एसीसीयू (सायबर सेल) बिलासपुर और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए राजेश उर्फ राजा बजाज और प्रदीप खत्री को गिरफ्तार किया। ये युवक “रिक्की” पैनल के माध्यम से Aviator, Wingo, Casino और Horse Riding जैसे ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर सट्टा खिलाते थे। जांच में सामने आया कि टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए देशभर के ग्राहकों को जोड़कर ऑनलाइन दांव लगवाया जाता था। पुलिस ने इन युवकों के कब्जे से एचपी पवेलियन लैपटॉप, सैमसंग S25 अल्ट्रा, आईफोन 16 प्रो और 17 प्रो मोबाइल, 5 बैंक पासबुक, 5 चेकबुक, तीन कारें, एक एक्टिवा स्कूटर और ₹6.90 लाख नकद सहित ऑनलाइन सट्टे के हिसाब-किताब वाले दो रजिस्टर जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है। जांच में यह भी सामने आया कि सट्टे के लेन-देन के लिए फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों का उपयोग किया जाता था। पुलिस इन युवकों की अवैध रूप से अर्जित चल-अचल संपत्तियों की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार युवकों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Mar 20, 2026 - 19:54
 0  35
💬 WhatsApp पर शेयर करें
ऑनलाइन गेमिंग सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई दो युवक आरोपी गिरफ्तार 45 लाख की संपत्ति जब्त

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0