जेल में बंद, फिर भी ऑनलाइन- किसकी शह पर चल रहा आखिर ये खेल.?

बिलासपुर से एक बेहद चौंकाने वाला और सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर देने वाला मामला सामने आया है। जेल में बंद एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी का सोशल मीडिया अकाउंट धड़ल्ले से चल रहा है। सवाल सीधा है।क्या जेल के भीतर से ही डिजिटल खेल खेला जा रहा है?मामला हत्या के प्रयास के केस में सजा काट रहे हिस्ट्रीशीटर रितेश निखारे उर्फ मैडी से जुड़ा है। 6 मई 2023 को हुए गैंगवार और जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट ने उसे और उसके साथियों को 7 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। लेकिन अब जो सामने आया है, उसने सुरक्षा व्यवस्था की नींद उड़ा दी है।दरअसल, रितेश निखारे का इंस्टाग्राम अकाउंट “swayam Maddy” इन दिनों पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस अकाउंट पर उसकी खुद की फोटो हाल ही में स्टेटस के रूप में डाली गई है। यानी या तो जेल के भीतर से कोई खेल चल रहा है, या फिर बाहर बैठा कोई शख्स इस अकाउंट को ऑपरेट कर रहा है।अब सवालों की बौछार शुरू हो गई है। क्या जेल के अंदर अवैध मोबाइल फोन का इस्तेमाल हो रहा है? क्या सुरक्षा व्यवस्था इतनी कमजोर हो चुकी है कि आरोपी अंदर बैठकर भी बाहर की दुनिया से जुड़ा हुआ है? या फिर किसी करीबी के पास उसके लॉगिन डिटेल्स हैं, जो इस पूरे खेल को चला रहा है?यह मामला सामने आते ही जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अगर आरोपी खुद सोशल मीडिया चला रहा है, तो यह सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जाएगी। और अगर बाहर से कोई यह अकाउंट चला रहा है, तो यह भी जांच का विषय है कि आखिर किसकी मिलीभगत से यह सब हो रहा है।स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सभी की एक ही मांग है।निष्पक्ष और कड़ी जांच। ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है। लेकिन यह घटना एक बड़ा सवाल छोड़ गई है।क्या जेल की सलाखों के पीछे भी अपराधी सिस्टम से आगे निकल चुके हैं?अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और कब तक इस डिजिटल खेल का सच सामने आता है।

May 7, 2026 - 03:43
 0  0
💬 WhatsApp पर शेयर करें
जेल में बंद, फिर भी ऑनलाइन- किसकी शह पर चल रहा आखिर ये खेल.?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0