सिम्स में आदिवासी युवक की मौत पर बवाल परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, सर्व आदिवासी समाज ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन दी चेतावनी
बिलासपुर। सिम्स अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। समाज के प्रदेश सचिव आयुष सिंह राज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्राम लछनपुर, पंचायत पेंडरवा (रतनपुर) निवासी 30 वर्षीय महेश सिंह राज को 2 मई की शाम सड़क दुर्घटना के बाद सिम्स में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार युवक की स्थिति भर्ती के समय सामान्य और होश में थी, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान कथित लापरवाही और गलत इलाज के चलते 3 मई की दोपहर उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित सर्व आदिवासी समाज ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए दोषी डॉक्टरों और प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और न्याय दिलाने की बात कही गई है। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सिम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन की होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


