अवैध संबंध के विवाद में पेंडरवा में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की हत्या, 7 घायल
रिपोर्ट....राकेश मिश्रा....बिलासपुर जिले के पेंडरवा गांव में अवैध संबंध के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और सभी घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी सुरेश श्रीवास, सुमित श्रीवास और नैतिक श्रीवास आपसी रंजिश के चलते शेख सलीम उर्फ चांदी खान पर हमला करने उसके घर पहुंचे थे। सुरेश की पत्नी का शेख सलीम से कथित अवैध संबंध होने के कारण पहले ही पारिवारिक विवाद और तलाक हो चुका था, जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। घटना के दौरान शेख सलीम घर पर नहीं मिला, जिसके बाद आरोपियों ने उसकी मां मुराद बेगम पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में परिवार की अन्य महिलाएं भी घायल हुई हैं। घटना के बाद तीनों आरोपियों ने रतनपुर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


