होली पर हंगामा करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार,सीपत पुलिस की कार्यवाही
सतीश यादव बिलासपुर । होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने और राहगीरों से गाली-गलौच व हुड़दंग करने वाले चार बदमाशों को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, होली के अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में विशेष निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान सीपत क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों से अभद्रता और हुड़दंग करने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में — अरुण कुमार लहर्षण उर्फ चुटाली (28 वर्ष), निवासी कुकदा सूरज सूर्यवंशी (20 वर्ष), निवासी कुकदा उमेश केसर (24 वर्ष), निवासी सीपत दिलीप कुर्रे (42 वर्ष), निवासी देवरी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि होली का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


