विभागीय टीईटी व पत्राचार से बीएड कराने शिक्षा विभाग कर रहा विचार..शिक्षकों के हितों की रक्षा करने छ.ग.टीचर्स एसोसिएशन ने दिया सुझाव - हुई लंबी चर्चा...संघ के पहल से मिली राहत
सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य करने तथा जिन शिक्षकों की सेवा 5 साल से अधिक बची है उन्हें सेवा में बने रहने के लिए दो वर्ष के भीतर टीईटी उत्तीर्ण करने के आदेश से हड़कंप मचा है। जो शिक्षक टीईटी उत्तीर्ण नहीं है उनके लिए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने पहल की है। जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग विभागीय टीईटी तथा पत्राचार से बीएड कराने पर विचार कर रहा है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में ऋतुराज रघुवंशी संचालक डीपीआई, अशोक नारायण बंजारा सहायक संचालक से मुलाकात करके टीईटी के लिए विभागीय सीमित परीक्षा आयोजित करने, एवं पत्राचार के माध्यम से बीएड प्रशिक्षण कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे ने बताया कि संजय शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन देते हुए चर्चा में पक्ष रखा गया है कि छत्तीसगढ़ राजपत्र शिक्षक पंचायत संवर्ग भर्ती तथा सेवा की शर्ते नियम 17 अगस्त 2012 के तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य किया गया है, इसके पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त किया जावे साथ ही माननीय सुप्रीम कोर्ट के 1 सितम्बर 2025 को पारित निर्णय में हस्तक्षेप/पुनर्विचार याचिका दायर करते हुए अत्यंत आवश्यक हो तो शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय सीमित परीक्षा आयोजित कर सेवारत शिक्षकों के हितों की रक्षा किया जावे। विभागीय सीमित टेट परीक्षा हेतु संयोजक डीपीआई हों एवं प्रत्येक जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जिला परीक्षा संयोजक के रूप में विभागीय सीमित परीक्षा लेंवे, पदोन्नति हेतु विभागीय सीमित परीक्षा पूर्व में भी सफलता पूर्वक आयोजित किया गया था। सहायक शिक्षक, शिक्षक व व्याख्याता जो केवल डीएड या समकक्ष योग्यता रखते हैं, उन सभी के लिए एनसीटीई के नियमानुसार कोर्स निर्धारण कर 6 माह के बीएड कोर्स शीघ्र प्रारम्भ किया जावे। इस हेतु पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय से अनुबंध कर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ओपन बोर्ड को जिम्मेदारी देते हुए बीएड पत्राचार का संपर्क क्लास पूर्ण कर शीघ्र बीएड पाठ्यक्रम पूर्ण कराया जावे। चर्चा करते हुए डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी जी ने कहा कि शिक्षकों के लिए विभागीय टेट परीक्षा व पत्राचार से बीएड कराने का सुझाव शिक्षक हित मे है, शिक्षक सहजता से पात्रता व दक्षता प्राप्त करें यह विभाग प्रयास कर सकता है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी,सहित पदाधिकारी शामिल थे,प्रमोद सिंह राजपूत प्रदेश संगठन मंत्री,मनोज चौबे जिला अध्यक्ष,नरेंद्र चंद्रा,प्रदीप जायसवाल,बुद्धेश्वर सोनवानी,राजेंद्र नायक,सत्य प्रकाश खांडेकर,संतोष यादव,ओमप्रकाश खांडे,अमर सिंह श्याम,रमेश जांगड़े,शंकर दास मानिकपुरी,शिशुपाल प्रभाकर,पुनाराम खूंटे,मधुलिका दुबे, पुष्पा राठौर, निर्मला शर्मा, निर्मला खूंटे,अरुंधति मिश्रा, निर्मला खूंटे, माया देवी छत्री, वर्षा शर्मा,अलका वर्मा मनीराम साहू,सुनील थवाईत,नन्द किशोर साहू ब्लाक अध्यक्ष कटघोरा,उपेंद्र राठौर ब्लाक अध्यक्ष करतला,रामशेखर पांडे ब्लाक अध्यक्ष पोड़ी,नागेन्द्र मरावी ब्लाक अध्यक्ष पाली,अनिल भट्टपहरे,महेंद्र राठौर,उमाशंकर यादव आदि डीपीआई से हुई सकारात्मक चर्चा का स्वागत किये।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


