देवांगन समाज का श्रद्धा उत्सव मां परमेश्वरी महोत्सव की शुरुआत
बिलासपुर:-बहतराई। देवांगन समाज चिंगराजपारा बहतराई के तत्वावधान में दो दिवसीय मां परमेश्वरी महोत्सव की शुरुआत श्रद्धा और उल्लास के साथ हुई। समाज भवन में मां परमेश्वरी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।महोत्सव के पहले दिन प्रतिमा आगमन को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होती हुई देवांगन समाज भवन पहुंची। पूरे मार्ग में “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए।समाज भवन पहुंचने के बाद विधिवत पूजा-अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां परमेश्वरी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद शाम को भजन-कीर्तन एवं भक्ति संगीत का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और देर शाम तक भक्ति रस में डूबे रहे।आयोजकों के अनुसार यह महोत्सव समाज की आस्था, एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने का माध्यम है। दूसरे दिन विशेष पूजा-अर्चना और विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के माध्यम से समाज में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों और आपसी सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


