सीपत प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण एवं शहीद परिवार सम्मान समारोह 19 फरवरी को
सतीश यादव सीपत। सीपत प्रेस क्लब द्वारा शपथ ग्रहण समारोह एवं शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम का आयोजन 19 फरवरी गुरुवार को प्रातः 10:30 बजे सीपत प्रेस क्लब भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह जी करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल जी शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल तथा ग्राम पंचायत सीपत की सरपंच मनीषा योगेश बंजारे की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम में सीपत प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी तथा क्षेत्र के शहीद परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि शहीद परिवारों का सम्मान समाज का नैतिक दायित्व है और इस आयोजन के माध्यम से उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी।सीपत प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0


