पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की अनुशंसा पर बिल्हा को 68.43 करोड़ की सौगात, 28 किमी सड़क निर्माण का भूमिपूजन

बिलासपुर। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में केंद्रीय सड़क निधि योजना के तहत 68 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से 28 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह कार्य धरमलाल कौशिक की अनुशंसा पर स्वीकृत हुआ है। बिल्हा विकासखंड अंतर्गत सिरगिट्टी, सरवानी, पासिद, बरतोरी एवं दगोरी मार्ग को जोड़ने वाली इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। भूमिपूजन अवसर पर श्री कौशिक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव का विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कौशिक ने कहा कि किसी भी प्रदेश और देश के विकास की राह गांवों के सर्वांगीण विकास से होकर गुजरती है। सरकार का संकल्प है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गांव तक सुरक्षित, सुदृढ़ और सर्व मौसम सड़क संपर्क सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बारहमासी सड़कों से ग्रामीणों को बाजार, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, पोषण, आपदा प्रबंधन और दैनिक आवागमन में व्यापक सुविधा मिलेगी, जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस सड़क निर्माण से किसानों को अपनी उपज के परिवहन में सहूलियत मिलेगी, विद्यार्थियों को शिक्षा संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा होगी तथा व्यापारियों और आम नागरिकों को बेहतर संपर्क व्यवस्था का लाभ मिलेगा। यह परियोजना क्षेत्र की समग्र प्रगति, मजबूत आधारभूत संरचना और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक सशक्त एवं दूरदर्शी पहल है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Feb 14, 2026 - 19:30
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की अनुशंसा पर बिल्हा को 68.43 करोड़ की सौगात, 28 किमी सड़क निर्माण का भूमिपूजन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0