टीचर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम बीईओ को सौंपे ज्ञापन...वीएसके एप,जीपीएफ पर हुई चर्चा...हाई कोर्ट के फैसले को लागू करने की है मांग
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार शासन स्तर से प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर पुरानी पेंशन देने सहित 20 वर्ष की सेवा पर पूर्ण पेंशन, पूर्व सेवा की गणना कर क्रमोन्नति देने,टेट की अनिवार्यता समाप्त करने,वीएसके एप्प के स्थान पर बॉयोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करने सहित अन्य माँगों को लेकर एसडीएम,बीईओ,एबीईओ एवं बीआरसी पाली के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री, शिक्षामंत्री, शिक्षा सचिव, डीपीआई के नाम ज्ञापन सौंपा गया। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे,जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप जायसवाल,पाली ब्लाक अध्यक्ष नागेंद्र मरावी ने शिक्षक हितार्थ में निर्णय लेने की मांग करते हुए बताया कि वीएसके एप्प से उपस्थित दर्ज करने में हो रही कठिनाई एवं जीपीएफ पासबुक संधारण करते हुए सभी कर्मचारियों को प्रदाय करने सहित अन्य विषयों पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मनीराम मरकाम, विकासखंड स्रोत समन्वयक रामगोपाल जायसवाल से चर्चा किया गया। हमारी मांगों को शासन तक पहुंचाने एवं स्थानीय समस्याओं को त्वरित निराकृत करने पदाधिकारी को आश्वासन दिया गया। ज्ञापन कार्यक्रम में मनोज चौबे जिलाध्यक्ष,अशोक भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष ,अमर सिंह श्याम जिला महासचिव,नागेंद्र मरावी ब्लॉक अध्यक्ष,निर्मला शर्मा जिला संयुक्त सचिव, प्रदीप जायसवाल जिला मीडिया प्रभारी, संतोष यादव जिला सहसचिव, सत्य प्रकाश खांडेकर जिला संगठन मंत्री,प्रताप सिंह राजपूत जिला प्रचार मंत्री ,मानिक राम कहरा, भारत लाल डिक्सेना जिला संयुक्त सचिव, शंकर दास मानिकपुरी,नारायण प्रसाद डिक्सेना, बलराम सिंह कंवर, जगमोहन बिंझवार सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


