जनगणना की तैयारी तेज, बिलासपुर में फील्ड ट्रेनर्स का चरणबद्ध प्रशिक्षण जारी

बिलासपुर में आगामी जनगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जिला पंचायत सभागार में फील्ड ट्रेनर्स का चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे एवं एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करना प्राथमिकता है। उन्होंने फील्ड ट्रेनर्स को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को गंभीरता से समझें और उसे मैदानी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करें। प्रशिक्षण में गणना प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही उपयोग, डेटा संकलन की शुद्धता और समय पर कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नगर निगम बिलासपुर क्षेत्र के 26 फील्ड ट्रेनर्स को 27 से 29 मार्च तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे पहले 23 से 25 मार्च तक आयोजित प्रथम बैच में 45 ग्रामीण एवं नगरीय ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Mar 27, 2026 - 23:01
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
जनगणना की तैयारी तेज, बिलासपुर में फील्ड ट्रेनर्स का चरणबद्ध प्रशिक्षण जारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0