दानवीर राम अवतार अग्रवाल ने गौ सेवा धाम के लिए दी भूमि, 23 वर्षों का सपना हुआ साकार
बिलासपुर में गौ सेवा को समर्पित एक सराहनीय पहल सामने आई है, जहां पिछले 23 वर्षों से घायल गौमाता और नंदी बाबा की सेवा में जुटे बिलासपुर गौ सेवा धाम को अब स्थायी आधार मिल गया है। लंबे समय से भूमि की मांग कर रही संस्था के प्रयास आखिरकार सफल हुए, जब समाजसेवी एवं गौ सेवक श्री राम अवतार अग्रवाल ने अपनी निजी भूमि गौ सेवा धाम को समर्पित कर दी। इस अवसर पर विधि-विधान से भूमि पूजन, गौ पूजन और आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गौ सेवक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। श्री अग्रवाल ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति में जन्म से लेकर मृत्यु तक के 16 संस्कारों से जुड़ी हुई हैं और उनकी सेवा से जीवन में पुण्य एवं सुरक्षा दोनों प्राप्त होते हैं। संस्था के विपुल शर्मा ने उन्हें दानवीर बताते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। समिति ने आमजन से गौ सेवा से जुड़ने और सहयोग करने की अपील भी की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी उपस्थित सदस्यों ने इस पुनीत कार्य के लिए खुशी जाहिर की.....
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


