परीक्षा तिथि बदलाव के विरोध में एनएसयूआई का ज्ञापन
बिलासपुर। कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी में अचानक बदलाव को लेकर छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन के प्रदेश महासचिव अर्पित केशरवानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम बहाल करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि पहले जारी समय-सारणी के अनुसार वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होनी थीं, लेकिन बाद में नया टाइम टेबल जारी कर परीक्षाएं 27 फरवरी से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। एनएसयूआई का कहना है कि परीक्षा से मात्र कुछ दिन पहले कार्यक्रम बदलना छात्रों के लिए अत्यंत परेशानी का कारण है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिकांश छात्र अभी पुनरावृत्ति (रिवीजन) की तैयारी में जुटे हुए हैं। ऐसे में अचानक परीक्षा लेने से उनके परिणाम प्रभावित हो सकते हैं और मानसिक दबाव भी बढ़ेगा। उन्होंने प्रशासन से छात्रों के हित में पुरानी समय-सारणी लागू करने की मांग की। इस दौरान प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ठाकुर, पूर्व प्रदेश सचिव सोहराब खान, जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह परिहार, जिला सचिव शान सिंह ठाकुर, पुष्पराज साहू, अमन यादव और आयुष भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय में संशोधन नहीं किया गया तो संगठन आगे भी आंदोलन करने को बाध्य होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


