लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने सकरी कन्या शाला में किया वृक्षारोपण, बालिकाओं का किया सम्मान

बिलासपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा द्वारा डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट पर्यावरण के अंतर्गत सकरी शासकीय हायर सेकेंडरी कन्या शाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में 10 आयुर्वेदिक एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान क्लब पदाधिकारियों, विद्यालय स्टाफ और इको क्लब की छात्राओं ने मिलकर पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय की प्राचार्य रजिया परवीन आलम के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा की अध्यक्ष संजना मिश्रा, सचिव मंजू मिश्रा, रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी, उषा मुदलियार, सीता तिवारी, रेणुका मसीह तथा डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारी माइक्रो चेयरपर्सन वी. श्रद्धा राव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग किया। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के शासकीय विद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों और समाज में जागरूकता बढ़ाना है। पौधे लगाने के साथ ही उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी को लेकर भी छात्राओं को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के इको क्लब से जुड़ी बालिकाओं को लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये छात्राएं स्कूल परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छता, पौधरोपण, हरियाली और विद्यालय के रखरखाव में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। बालिकाओं के इसी योगदान को देखते हुए क्लब की ओर से उनका सम्मान किया गया। क्लब की ओर से विद्यालय प्रबंधन को भविष्य में स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन भी दिया गया। स्वास्थ्य शिविर लायंस क्लब का स्थायी प्रोजेक्ट है, जिसके अंतर्गत छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम के समापन पर रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी एवं उषा मुदलियार ने प्राचार्य रजिया परवीन आलम के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। क्लब की ओर से प्राचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता और बालिका सम्मान का संदेश दिया।

Aug 25, 2026 - 19:10
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने सकरी कन्या शाला में किया वृक्षारोपण, बालिकाओं का किया सम्मान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483