जिला अस्पताल में प्रसूता के इलाज में लापरवाही का आरोप....

बिलासपुर के जिला अस्पताल में प्रसूता के इलाज और ऑपरेशन में लापरवाही का गंभीर आरोप सामने आया है। तखतपुर निवासी पवन देवांगन ने कलेक्टर से शिकायत कर दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के मुताबिक 27 जुलाई को पवन अपनी पत्नी ज्योति को प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद ज्योति की तबीयत बिगड़ती रही, लेकिन तीन दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पवन ने डॉक्टर केके मित्तल का लाइसेंस रद्द करने और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है। सीएमएचओ को जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि लापरवाही किस स्तर पर हुई और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है,

Aug 23, 2026 - 13:12
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
जिला अस्पताल में प्रसूता के इलाज में लापरवाही का आरोप....

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0