भारतीय संस्कृति और देशभक्ति के रंग में रंगा लायंस भवन, विद्यार्थियों ने दी शानदार समूहगान प्रस्तुतियां

बिलासपुर। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बिलासपुर द्वारा रविवार को सीएमडी चौक स्थित लायंस क्लब भवन में जिला स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में श्री पद्माक्षी ग्लोबल स्कूल, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर तथा सेंट फ्रांसिस स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत गीतों की शानदार समूह प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में समाजसेवी श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक एवं अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद तिवारी तथा कैरियर शेपर के संचालक श्री पूर्णेन्दु भट्ट उपस्थित रहे। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्री वेंकटेश्वर तिवारी सहित परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती चंपा भट्टाचार्य, श्री पी.आर.टी. राव एवं श्री योगेश मानवटकर शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गामिनी वर्मा एवं श्री संदीप साहू ने किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम का चयन आगामी स्तर के लिए किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम की सफलता में कोषाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राठौर, पूर्व प्रांताध्यक्ष बृजेश तिवारी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, श्रीमती वर्षारानी सिंह, श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव, श्रीमती भारती ठाकुर, संगीता, नीलम साहू, फूलचंद साहू, मनीष तिवारी, सुशांत यादव, शीतल, जलेश्वर धुरी, प्रभाकर राव, पूर्व क्षेत्रीय सचिव महेश अग्रवाल, ओ.पी. साहू सहित परिषद के सदस्यों का सहयोग रहा। अंत में भारत विकास परिषद के सचिव श्री योगेश मुदलियार ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Aug 23, 2026 - 18:34
 0  13
💬 WhatsApp पर शेयर करें
भारतीय संस्कृति और देशभक्ति के रंग में रंगा लायंस भवन, विद्यार्थियों ने दी शानदार समूहगान प्रस्तुतियां

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483