रीजन-7 लायंस क्लब बिलासपुर ने लगाया वृहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

बिलासपुर। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ रिपू दमन पुसरी के प्रेरणा प्रोजेक्ट के अंतर्गत रीजन-7 लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा सेंट जेवियर स्कूल, जबड़ापारा में वृहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रीजन-7 के लायंस क्लब वसुंधरा, स्माइल हेल्थ केयर, वरदान, प्राइड, मस्तूरी गोल्ड, प्रेरणा एवं संगम सहित जोन-19, 20 और 21 के विभिन्न क्लबों के सदस्यों ने सहयोग किया। कार्यक्रम का होस्ट क्लब लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा रहा। शिविर में एलाइट हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमूल्या एवं गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. घनश्याम गंगवानी ने अपनी टीम के साथ करीब 200 छात्राओं, अभिभावकों एवं स्कूल स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. गंगवानी ने बच्चों की पेट संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक सावधानियों और उपचार संबंधी परामर्श दिया। प्रत्येक बच्चे की हेल्थ डायरी में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दर्ज की गई। वहीं डॉ. अमूल्या ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी परामर्श दिया। दयालबंद स्थित पल्मो डायबिटिक क्लिनिक के डॉ. अभय कुमार की टीम ने भी करीब 100 लोगों की हीमोग्लोबिन, थायराइड, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की। हीमोग्लोबिन एवं थायराइड जांच के लिए ब्लड सैंपल कलेक्ट कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला। समापन अवसर पर चिकित्सकों एवं सहयोगी टीम का पौधे और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी ने भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात कही और सभी क्लबों से सहयोग का आह्वान किया।

Aug 23, 2026 - 17:21
 0  10
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रीजन-7 लायंस क्लब बिलासपुर ने लगाया वृहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483