बिलासपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 913 चालक पकड़े गए

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती नशे में गाड़ी चलाने वाले 913 चालकों पर कार्रवाई सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए बिलासपुर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। जनवरी से अब तक जिले में नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 913 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। सभी मामलों को न्यायालय भेजा गया है और आरोपियों पर भारी जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में की जा रही है। पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के बिना वाहन चलाना, ट्रिपल सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाना, मोबाइल का उपयोग करते हुए ड्राइविंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिन वाहनों को जब्त किया गया है और जिनके मालिक न्यायालय में उपस्थित होकर सुपुर्दगी नहीं ले रहे हैं, ऐसे वाहनों की नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के मौसम में सड़कों पर बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सभी वाहन चालक संयम और सतर्कता के साथ वाहन चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Mar 19, 2026 - 16:03
Mar 19, 2026 - 16:07
 0  23
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 913 चालक पकड़े गए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0