नूतन कॉलोनी के बिजली फ़ीडर में लगी आग, सूखी घास से केबल तक पहुँची लपटें
बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के नूतन कॉलोनी इंदिरा विहार स्थित बिजली विभाग के फ़ीडर में शनिवार सुबह अचानक आग लगने की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि आग पहले पास में मौजूद सूखी घास में लगी और धीरे-धीरे फैलते हुए बिजली के केबल तक पहुँच गई, जिससे फ़ीडर के केबल में आग पकड़ ली। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनीवासियों ने तुरंत बिजली विभाग को फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता से आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लेने के कारण किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग सूखी घास में लगी थी, जो धीरे-धीरे फैलकर केबल तक पहुंच गई। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती थी और बड़ा नुकसान भी हो सकता था। बताया जा रहा है कि इसी फ़ीडर से इंदिरा विहार एसईसीएल, नूतन कॉलोनी, अरविंद नगर, बंधवापारा, पुराना सरकंडा, देहानपारा, माताचौरा, कपिल नगर और चाटीडीह समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति होती है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और बिजली विभाग द्वारा एहतियात के तौर पर क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


