नेहरू चौक में पूर्व सीआरपीएफ जवानों ने विधायक रामकुमार टोप्पो का किया स्वागत
बिलासपुर। पूर्व सीआरपीएफ एवं एक्स-सीएएफ जवान संगठन की बिलासपुर शहर कमेटी के सदस्यों ने रविवार सुबह नेहरू चौक में एकत्र होकर सीतापुर (अंबिकापुर) के विधायक Ramkumar Toppo का स्वागत किया। संगठन के सदस्य सुबह 7:30 बजे नेहरू चौक पहुंचकर विधायक टोप्पो का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और उनसे सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्व जवानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विधायक से चर्चा भी की। विधायक टोप्पो ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सुझावों को गंभीरता से लेने की बात कही। कार्यक्रम में संगठन के सदस्य रवि प्रताप तिवारी, नारायण प्रसाद कौशिक, अमित करी, अनिल कुमार खांडे, राकेश रोशन साह, के.आई. वर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, श्याम सुंदर, अरविंद यादव, मनमोहन प्रसाद, जगतराम केरकेट्टा, बालकृष्ण प्रधान, काशी नाथ यादव, दीना नाथ, शांत कुमार खांडे, योगेश सिंह और राजेश एक्का सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


