37 बकरी-बकरा चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में बकरी-बकरा चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ग्राम सेवार और ग्राम सारधा से कुल 37 नग बकरी-बकरा चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की संपत्ति से जुड़ी रकम भी बरामद की है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने 15 मार्च 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा सेवार और सारधा गांव से 37 बकरी-बकरा चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू (18) निवासी चिलहाटी और नजीर खान उर्फ मजीद खान (20) निवासी चिलहाटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा चोरी किए गए कुछ बकरों को दुकान में काटकर बेच दिया गया था, जिसकी बिक्री से प्राप्त 4 हजार रुपए जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Mar 20, 2026 - 08:50
 0  59
💬 WhatsApp पर शेयर करें
37 बकरी-बकरा चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0