निगम की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर कब्जा! मुंगेली नाका में रेलवानी किराना संचालक ने सड़क पर रातों-रात खड़ी कर दी पक्की दुकान,कई शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं, निगम अधिकारियों पर “महीना बंधा” होने के गंभीर आरोप

बिलासपुर। शहर के मुंगेली नाका क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर पक्की दुकान बनाए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि रेलवानी किराना संचालक ने सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान का निर्माण कर लिया है, लेकिन कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह दुकान मुंगेली नाका स्थित कांग्रेस के दिवंगत नेता स्व. राजेंद्र प्रसाद शुक्ला के घर के सामने बनाई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआत में यहां केवल सड़क किनारे फट्टा लगाकर किराना सामान बेचा जाता था। इसकी शिकायत नगर निगम में की गई थी, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे भी, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय कथित तौर पर “सेटिंग” कर वापस लौट गए। आरोप है कि बाद में निगम के कुछ अधिकारियों की शह मिलने के बाद कोरोना काल में लॉकडाउन की स्थिति का फायदा उठाकर रातों-रात गुपचुप तरीके से पक्की दुकान का निर्माण कर लिया गया। बताया जा रहा है कि निर्माण शुरू होने से पहले भी इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन निगम प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि निगम के कुछ अधिकारियों का इस दुकान से “महीना बंधा” हुआ है, जिसके कारण लगातार शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सरकारी जमीन पर कब्जा होने के बावजूद प्रशासन की आंखें क्यों बंद हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध कब्जे को हटाया जाए और यदि किसी अधिकारी की मिलीभगत सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे में देखना है कि पूर्व में किये गये शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं गया और अब इस खबर के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की क्या प्रतिक्रिया होती है।

Mar 20, 2026 - 06:29
 0  6
💬 WhatsApp पर शेयर करें
निगम की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर कब्जा! मुंगेली नाका में रेलवानी किराना संचालक ने सड़क पर रातों-रात खड़ी कर दी पक्की दुकान,कई शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं, निगम अधिकारियों पर “महीना बंधा” होने के गंभीर आरोप

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0