कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने किया ‘आदित्य प्रॉपर्टीज़’ का उद्घाटन
बिलासपुर। हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर कोनी क्षेत्र के हनुमान मंदिर चौक, रमतला रोड में युवा कांग्रेस नेता शुभम श्रीवास एवं पंडित जितेंद्र शर्मा ‘जीतू’ के नवीन प्रतिष्ठान आदित्य प्रॉपर्टीज़ का शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन बिलासपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास ने कहा कि कोनी, बिरकोना, रमतला, सेदरी और रतनपुर रोड क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। यहां शिक्षा संस्थानों की अधिकता, हरियाली और बेहतर वातावरण के कारण लोग आवासीय एवं व्यवसायिक जमीन की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आदित्य प्रॉपर्टीज़ के शुरू होने से आम लोगों को विश्वसनीय तरीके से जमीन और मकान खरीदने में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संचालक शुभम श्रीवास ने मुख्य अतिथि त्रिलोक श्रीवास का श्रीफल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। उद्घाटन समारोह में पंडित जितेंद्र शर्मा ‘जीतू’, सुरेंद्र श्रीवास, चंद्रमणि श्रीवास, चरण सिंह राज, निखिल श्रीवास, मनोहर श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, सोनू श्रीवास, गोविंद यादव, आकाश ठाकुर, अनिल यूके, हरिश श्रीवास, रमेश श्रीवास, आशीष श्रीवास सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


