मोपका और मंगला में नए पुलिस थाना खोलने को लेकर सुशांत शुक्ला ने विधानसभा में उठाई मांग

बिलासपुर। जिले के मोपका और मंगला क्षेत्र में नए पुलिस थाना खोले जाने की मांग को लेकर विधानसभा में सवाल उठाया गया। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने इस संबंध में सरकार से जानकारी मांगी, जिस पर उप मुख्यमंत्री (गृह) विजय शर्मा ने विस्तृत जवाब दिया। सरकार की ओर से बताया गया कि मोपका और मंगला में नए पुलिस थाने खोलने की घोषणा 6 मार्च 2023 को की गई थी। फिलहाल इन दोनों स्थानों पर थाना संचालित नहीं है और भूमि आवंटन की प्रक्रिया भी अभी पूरी नहीं हो पाई है। उप मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि वर्ष 2026-27 के बजट में दोनों थानों के भवन निर्माण के लिए 132 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रस्तावित थानों के लिए कुल 66 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक के पद शामिल हैं। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक थाना शुरू नहीं हो पाने का मुख्य कारण क्षेत्राधिकार (जूरिस्डिक्शन) की अधिसूचना जारी न होना है, जिसके चलते प्रशासनिक प्रक्रिया लंबित है। फिलहाल शासन स्तर पर प्रक्रिया जारी है, इसलिए थाना संचालन शुरू होने की समय-सीमा तय नहीं हो पाई है। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि मोपका और मंगला क्षेत्र में तेजी से बढ़ती आबादी और कानून-व्यवस्था को देखते हुए नए थानों का जल्द शुरू होना आवश्यक है। उन्होंने सरकार से प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की।

Mar 20, 2026 - 09:11
 0  24
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मोपका और मंगला में नए पुलिस थाना खोलने को लेकर सुशांत शुक्ला ने विधानसभा में उठाई मांग

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0