6 शुभ संयोग में शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बिलासपुर के त्रिपुर सुंदरी मंदिर में 100 साल पुरानी आस्था, नारियल चढ़ाने की विशेष मान्यता गुरुवार से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ छह विशेष शुभ संयोगों के बीच हुआ है, जिससे इस बार का नवरात्रि पर्व और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन चैत्र अमावस्या, हिन्दू नववर्ष, गुरुवार व्रत, शुक्ल योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और राज पंचक का दुर्लभ संगम बना है। मान्यता है कि मां दुर्गा इस बार डोली में सवार होकर कैलाश से पृथ्वी पर आई हैं, जो सुख, समृद्धि और उन्नति का संकेत है।नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। बिलासपुर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में भक्तजन पूजा के लिए पहुंचे और माता का आशीर्वाद लिया।रेलवे परिक्षेत्र स्थित त्रिपुर सुंदरी माता मंदिर में भी हर वर्ष की तरह इस बार भी विशेष आस्था देखने को मिली। करीब 100 साल पुराने इस मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां की मान्यता है कि माता को नारियल अर्पित कर सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। इसी विश्वास के साथ बड़ी संख्या में भक्त नारियल लेकर मंदिर पहुंचे और माता के चरणों में अपनी इच्छाएं व्यक्त कीं। नवरात्रि के नौ दिनों तक यहां विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन होंगे। वहीं महाअष्टमी के दिन मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


