राजकिशोर नगर चौक के पास दो हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर फैला फ्लाई ऐश
बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकिशोर नगर चौक के पास फ्लाई ऐश लेकर जा रही दो हाइवा दुर्घटना का शिकार हो गईं। घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार हाइवा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे उसमें भरा फ्लाई ऐश सड़क पर फैल गया। हाइवा के पलटने के बाद पीछे आ रही दूसरी हाइवा भी चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों के चालक और आसपास से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया। सड़क पर फैले फ्लाई ऐश को हटाने और वाहनों को हटाने की कार्रवाई जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


