रतनपुर में मां महामाई दाई पंचमी भेंट पर निकली भव्य रैली, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
रतनपुर। धर्म नगरी रतनपुर में दिनांक 27 मार्च 2026 को मां महामाई दाई पंचमी भेंट के अवसर पर भव्य रैली का आयोजन किया गया। जूना शहर से महामाई दाई मंदिर तक निकली इस विशाल रैली में हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिली। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा और जयकारों से नगर गूंज उठा। इस अवसर पर कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। रैली में मुख्य रूप से डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम (पूर्व मंत्री एवं आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष), गणेश सिंह ध्रुव, कुंदन सिंह ठाकुर (छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रकोष्ठ), राजीव ध्रुव तथा जिलाअध्यक्ष लव सिदार विशेष रूप से उपस्थित रहे।रैली शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पंचमी भेंट पर श्रद्धालुओं का भारी जनसमूह उमड़ा, जो मां महामाई दाई के प्रति लोगों की अटूट आस्था को दर्शाता है।कार्यक्रम के अंत में मां महामाई दाई के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के साथ आयोजन का समापन हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


